
ये है न्यूज़ ऑफ माय इंडिया!!
नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी के रेडियो पर हर महीने किए जाने वाले प्रोग्राम ‘मन की बात’ से ऑल इंडिया रेडियो यानी AIR को दो साल में करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई हुई। यह जानकारी सरकार ने बुधवार को लोकसभा में दी। बता दें कि रेडियो पर ब्रॉडकास्ट होने वाले इस प्रोग्राम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी। ये अब तक 33 बार ब्रॉडकास्ट किया जा चुका है।
इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि 2015-16 में आकाशवाणी को मन की बात से 4.78 करोड़ रुपए मिले। वहीं, 2016-17 में इसकी ब्रॉडकास्टिंग से आकाशवाणी को 5.19 करोड़ रुपए की कमाई हुई।
राठौड़ के मुताबिक, मन की बात के रीजनल वर्जंस 18 भाषाओं और 33 बोलियों में प्रसारित किए जाते हैं। ये पीएम के मूल भाषण के फौरन बाद ब्रॉडकास्ट होते हैं। मन की बात के अंग्रेजी और संस्कृत वर्जन भी
आकाशवाणी प्रसारित करती है।डोमेस्टिक ऑडियंस के लिए इसे ट्रांसमीटर्स द्वारा जबकि ग्लोबल ऑडियंस के लिए इसे इंटरनेट और शॉटवेब पर ब्रॉडकास्ट किया जाता है।
Leave a Reply